फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी आधे शहर की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे दिन भी आधे शहर की बत्ती गुल

लखीमपुर खीरी। छाउछ ट्रांसमिशन में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते दूसरे दिन भी आधे शहर की बिजली गुल रही। हालांकि दूसरे उपकेंद्रों से जोड़ कर थोड़ी थोड़ी देर के लिए प्रभावित फीडरों को बिजली सप्लाई दी गई। इसके बावजूद आम लोगों को दिन भर बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। बिजली न आने से पानी सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित रही।
छाउछ ट्रांसमिशन के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण शहर के मोहल्ला ईदगाह, राजगढ़, बरखेरवा, रामनगर, शिवकॉलोनी, गण्ेाशनगर, पिपरिया समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इन मोहल्लों की करीब 70 हजार की आबादी को पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा। ट्रांसफार्मर की मरम्मत की सारी कोशिशें बेकार होने के बाद दूसरे ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई है। यह ट्रांसफार्मर मंगलवार को देर शाम तक आने की उम्मीद है। दूसरा ट्रांसफार्मर आने के बाद उसे बदलने का काम शुरू होगा। यदि रात भर में ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा हो पाया तो बुधवार सुबह या दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाएगी। तब तक लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि जिन इलाकों में छाउछ ट्रांसमिशन में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप हुई है वहां नईबस्ती और गढ़ीरोड विद्युत उपकेंद्रों से बारी बारी से बिजली आपूर्ति की जा रही है। नया ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम तक आने की संभावना है।

जर्जर और पुराने उपकरण नहीं झेल पा रहे लोड
शहर के पुराने विद्युत उपकेंद्रों में अधिकतर बिजली उपकरण पुराने लगे हुए है। यह उपकरण काफी जर्जर हो चुके हैं। लगातार बढ़ते बिजली कनेक्शन और बढ़ रहा बिजली भार ये उपकरण झेल नहीं पा रहे हैं। इससे आए दिन उपकरणों के खराब होने का क्रम जारी है। खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। यही नहीं बिजली के पोल और तार भी बेहद जर्जर हो चुके हैं। जिनके आए दिन टूटते रहने से भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन......
विद्युत उपकेंद्रों में क्रमवार पुराने उपकरणों को बदला जा रहा है। बिजली के जर्जर तार और पोल बदलने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। अधिकतर जर्जर पोल और तार बदले जा चुके हैं जो रह गए हैं उन्हें बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्दी ही काम पूरा हो जाएगा।
- प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें