फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर खड़ौआ से उठा ले गए पोर्टेबल शॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। नगर निगम में पोर्टेबल शॉप प्रकरण में कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है। जिला पंचायत रोड से गायब हुई पोर्टेबल शॉप बीते गुरुवार को खड़ौआ गांव में एक खेत में रखी नजर आई थीं। नगर निगम तक सूचना पहुंची तो दीवार तोड़कर रातोंरात दुकानें यहां से भी गायब कर दी गई हैं। अब किसी को नहीं पता कि दुकान आखिर कहां गईं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला पंचायत रोड पर नगर निगम की करीब 70 पोर्टेबल शॉप रखी गई थीं। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की निरीक्षण के दौरान इन दुकानों पर नजर पड़ गई थी। जांच कराई तो पता चला कि यह रोड पीडब्ल्यूडी की है और यहां अवैध रूप से पोर्टेबल शॉप रखी गई है। नगर आयुक्त ने इनको हटाने के आदेश दिए तो नगर निगम में घमासान मच गया था। इसके बाद रातोंरात अचानक यह दुकानें जिला पंचायत रोड से गायब हो गईं। बीते बुधवार को खड़ौआ गांव में सुनील गंगवार के खेत में पोर्टेबल शॉप रखी पाई गईं। सूचना नगर निगम तक पहुंचा और यह दुकानें अखबारों की सुर्खियां भी बन गईं। इसके बाद यह पोर्टेबल शॉप वहां से भी गायब हो गई हैं। सुनील गंगवार का कहना है कि शुक्रवार रात को ही पोर्टेबल शॉप को वहां से हटाया गया है लेकिन इन्हें कौन लेकर गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ले जाने के चक्कर में उनकी दीवार भी तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें