बरेली। सदर तहसील में तैनात संग्रह अमीन जोरावर सिंह ने राजस्व वसूली में लापरवाही दिखाई। इसकी वजह से डीएम के खिलाफ जमानती वारंट निर्गत हो गए। एसडीएम एमपी सिंह ने इस लापरवाही के लिए अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच तहसीलदार आनंद कुमार तिवारी करेंगे।