फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्वंतरि और कुबेर का पूजन कर मांगी समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुभ संयोग के साथ इस बार पड़े धनतेरस के त्योहार लोगोें ने जमकर खरीदारी की। साथ ही, धन्वंतरि और कुबेर का विधि विधान से पूजन कर सुख, समृद्धि की कामना की। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा ने बताया कि करीब 43 वर्षों बाद हस्त नक्षत्र का अति शुभ योग बना था। इस योग में की गई खरीदारी और पूजन का तेरह गुना फल प्राप्त होता है। इसे देखते हुए शुभ मुहूर्त में सारे आवश्यक कार्य लोगों ने निपटाए। गृह प्रवेश के लिए विधि-विधान से पूजन कराने के साथ ही, भगवान धन्वंतरि का भी पूजन करवाया। वहीं, कई लोगों ने दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी धनवंतरि एवं कुबेर का पूजन कराया। रामपुर बाग स्थित धन्वंतरि तोमर अस्पताल, डाबर, वैद्यनाथ और पतंजलि स्टोर्स पर भी धन्वंतरि पूजन हुआ। आयुर्वेद पद्धति कॉलेजों में भी पारंपरिक पूजन संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें