फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसटी के लिए रेलवे जंक्शन पर घंटों भटकती रहीं छात्राएं

Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से कॉलेज आने-जाने के लिए ट्रेन में सफर को एमएसटी बनवाने रेलवे जंक्शन पहुंचीं बरेली कॉलेज की छात्राएं घंटों भटकती रहीं। रेलवे कर्मचारी उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें एक से दूसरे काउंटर पर दौड़ाते रहे। हारकर छात्राएं स्टेशन मास्टर से शिकायत करने पहुंचीं। तब कहीं उन्हें तीन घंटे बाद एमएसटी मिल सकी। भोजीपुरा की रहने वाली नगमा, आलिया और नाजिया बरेली कॉलेज में पढ़ती हैं। तीनों ने पहले भोजीपुरा स्टेशन से एमएसटी बनवाई थी। उसकी वैधता खत्म होने पर तीनों छात्राएं सोमवार को कॉलेज से ही फार्म भरकर एमएसटी बनवाने के लिए दोपहर 12 बजे जंक्शन पहुंचीं। साधारण टिकट खिड़की पर जाकर उन्होंने एमएसटी बनाने को कहा तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने मना कर दिया। घंटों इधर-उधर भटकने के बाद छात्राएं स्टेशन मास्टर के पास पहुंचीं। स्टेशन मास्टर ने छात्राओं को काउंटर नंबर चार पर भेजा। वहां लंबी लाइन में लगने के बाद करीब तीन बजे उन्हें एमएसटी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें