फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंडालों और घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन हुआ। सुबह पंडालों में विधि विधान से पूजन, हवन और गणपति की आरती उतारी गई। इसके बाद दोपहर में शुरू हुई विसर्जन यात्रा का दौर शाम तक जारी रहा। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती विसर्जन यात्राओं की वजह से कुछ जगहों पर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

हरुनगला में श्रीरामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में चतुर्थी पर श्री गणेश प्रतिमा स्थापित हुई। नौ दिनों तक शाम को भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम हुए। रविवार को दसवें दिन धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बीसलपुर मार्ग, भुता होते हुए विसर्जन यात्रा कैलाश नदी पहुंची, जहां परंपरानुसार श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। इस दौरान भारत भूषण शील, रानी शील, चंद्रभूषण, पूजा, नीरज आदि मौजूद रहे। राजेंद्र नगर जनकपुरी शिवा पार्क में चल रहे दो दिवसीय दि ग्रेट गणपति महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को विसर्जन यात्रा के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम संयोजक रजनीश सक्सेना ने बताया कि परंपरागत मार्गों से होते हुए यात्रा रामगंगा पहुंची जहां विधि विधान से प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
मां महाकाली गणेश उत्सव सेवा समिति की ओर से बीडीए कॉलोनी से गणेशोत्सव विसर्जन यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष हरमीत सिंह उर्फ वीरू गुरु ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में भजन संध्या और झांकियां प्रस्तुत की गईं। रविवार सुबह विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ। जमकर गुलाल उड़ाया और अबीर गुलाल से होली खेली गई। यात्रा कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, चौपला, बदायूं रोड होते हुए रामगंगा पहुंची। रास्ते में भक्त नाचते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें