फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे के बावजूद जारी हो रहे समायोजन के लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन प्रक्रिया स्थगित करने को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा के नेतृत्व में सीडीओ से मिला। पत्र देकर उनसे आग्रह किया कि समायोजन प्रक्रिया पर उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दे दिया है। इस कारण आदेश के सापेक्ष बीएसए तनुजा त्रिपाठी को समायोजन प्रक्रिया स्थगित करने के लिए आदेशित किया जाए, ताकि कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी समायोजित अध्यापक पर आदेश लेने और कार्य मुक्त होने का दबाव न बना सके। इस पर सीडीओ ने बीएसए को समायोजन की कार्यवाही स्थगित करने का आदेश दे दिया है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र यादव, महामंत्री तेजपाल मौर्य, विनोद चौधरी, अनुज शर्मा, रिजवान अहमद, विजय आर्य, सुशील कुमार, रेखा गुप्ता, वीणा राकेश आदि रहे। मामले में बीएसए तनुजा त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में शासन से बात करने के बाद ही कोई अग्रिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें