फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की ग्रुप ‘सी’ भर्ती परीक्षा नौ से 31 तक, चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
बरेली। रेलवे पहली बार देशभर में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) आयोजित करने जा रहा है। 60 हजार पदों के लिए यह परीक्षा देशभर में ऑनलाइन नौ से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बरेली में यह परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी, जिसमें दस दिनों में कुल 32177 परीक्षार्थी हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक बरेली में फर्रुखाबाद, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर और बदायूं जिले से परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा देने पहुंचेंगे। 90 मिनट की यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी, जिसमें 75 ओबजेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस परीक्षा में मैथ के 20, जनरल इंटेलीजेंस एवं रीजनिंग के 25, जनरल साइंस के 20 और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर के 10 सवाल पूछे जाएंगे।
बरेली में यह परीक्षा श्रीसिद्धी विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दोहना, आईओएन डिजिटल जोन दोहना और रेडिएंस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, नकटिया पर आयोजित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक नौ अगस्त को 3451, दस अगस्त को 3504, 13 अगस्त को 3052, 14 अगस्त को 3151, 17 अगस्त को 2869, 20 अगस्त को 3230, 21 को 3232, 29 अगस्त को 3234, 30 अगस्त को 3226 और 31 अगस्त को 3228 परीक्षार्थी सीबीटी में शामिल होंगे। 
विज्ञापन



रेल परीक्षा में शामिल होने को आज से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
बरेली। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर एनईआर एक-एक जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन आठ अगस्त से करने जा रहा है। यह ट्रेनें देवरिया सदर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एवं छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा के बीच एक-एक फेरा लगाएंगी। रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक देवरिया सदर-आनन्द विहार टर्मिनस (05027) विशेष ट्रेन कल आठ अगस्त को देवरिया सदर से 06.00 बजे छूटकर गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होते हुए बरेली पहुंचेगी। यहां से यह गाड़ी 16.50 बजे मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते आनन्द विहार टर्मिनस 22.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी (05028) नौ अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस से 19.00 बजे होगी। यह ट्रेन दस अगस्त को बरेली 00.28 बजे और गोरखपुर 11.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 15 एवं एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 17 कोच होंगे।
इसके अलावा छपरा-आनंद विहार टर्मिनस (05115) विशेष गाड़ी 08 अगस्त को छपरा से 06.00 बजे प्रस्थान कर बलिया, आजमगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर के रास्ते बरेली पहुंचकर यहां से 21.02 बजे मुरादाबाद. हापुड़ के रास्ते आनंद विहार टर्मिनस 01.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी (05116) नौ अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस से 18.00 बजे होगी। यह ट्रेन बरेली 23.00 बजे पहुंचकर दस अगस्त को 13.20 बजे छपरा पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 20 एवं एलआरआरएम के दो कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें