फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों में बीबीएल और लड़कियों में मानस स्थली ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला बास्केटबॉल लीग में रविवार को बालक और बालिका वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में बीबीएल और बालिका वर्ग में मानस स्थली ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला लड़कों का हुआ। इसमें बीबीएल अलखनाथ और एसआर इंटरनेशनल के बीच भिड़ंत हुई। बीबीएल ने मुकाबला 35-17 से अपने नाम किया। बीबीएल के जामिन ने 14 अंक हासिल करते हुए टीम को जीत दिलाई। एसआर के आर्यन ने 9 अंक हासिल किए। बालिका वर्ग में भिड़ंत सेंट फ्रांसिस और मानस स्थली फरीदपुर के बीच हुई। इसमें पलड़ा मानस स्थली का भारी रहा और सेंट फ्रांसिस पर 29-08 से जीत दर्ज की। मानस स्थली की जीत में हरमनप्रीत की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने 8 अंक हासिल किए। सेंट फ्रांसिस की शशि ने चार अंक हासिल किए। सोमवार को भी लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें