फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम तापमान बढ़ा, मगर शीत लहर बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान बढ़ा, मगर शीत लहर बरकरार
विज्ञापन


बरेली। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के बीच शीत लहर का कहर बरकरार है। तीन दिन से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने से दिन में धूप तो खिल रही है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास भी हो रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। सुबह हल्का कोहरा पड़ने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। फिर दिन में गुनगुनी धूप खिली। मगर, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने शाम तक एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम में नमी की मात्रा 67 फीसदी पर आ चुकी है। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी तीन दिन सुबह हल्का-मध्यम कोहरा रहेगा। सूर्यदेव थोड़ी देर से निकलेंगे, मगर दिन में ठीक-ठाक धूप खिलेगी। रात का न्यूनतम तापमान गिरने से शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। 20 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। 21 से 23 जनवरी तक भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों खासतौर से बरेली समेत संपूर्ण पश्चिमी यूपी में हल्की मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं बारिश तेज भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें