बरेली। रोडवेज कर्मचारी मांगो को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद स्टेशन शाखा रुहेलखंड डिपो की ओर से 19 सूत्रीय मांगें की गई हैं। बृहस्पतिवार को गेट मीटिंग होगी। फिर 3 जून को धरना प्रदर्शन एवं आम सभा होगी। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि 13 मई को रुहेलखंड डिपो के एआरएम को आंदोलन नोटिस प्रेषित किया गया था। अनुरोध किया गया था कि 28 मई तक उसकी मांगों का निस्तारण कर दिया जाए, जो अब तक नहीं हुआ। इसी कड़ी में पहले गेट मीटिंग फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो