फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे 38 प्रोजेक्ट

विज्ञापन
यूपी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि 21 और 22 फरवरी को होने वाली समिट इन्वेस्टर की मीटिंग में बरेली से 38 प्रोजेक्ट रखे जाएंगे। उद्योग केंद्र से इनकी लागत 1865 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है। इसमें स्थानीय के अलावा बाहर के उद्यमियों को भी बरेली में पूंजी निवेश के लिए आमंत्रित करने का प्रस्ताव दिया जाएगा। अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन बिजली का वेतन रोकने के निर्देश प्रभारी डीएम ने दिए।

विज्ञापन

जिला उद्योग बंधु की बैठक में यह जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दी। प्रभारी डीएम ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ के बीच उत्तराखंड का प्रवेश द्वार समझे जाने वाले बरेली में पुराने उद्योगों को मजबूत करने और नए उद्योग लगाने के लिए अनुकूल माहौल है। इस दौरान उद्यमियों की दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक एरिया परसाखेड़ा में यूपीएसआईडीसी ने नालियों की सफाई कराने के बाद अब तक नालियों से मलवा नहीं हटाया गया है। इस पर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रभारी डीएम ने बताया कि परसाखेड़ा में रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 के चौड़ीकरण के लिए 6.81 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। मार्च से काम प्रारंभ हो जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि मंजूरी की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल से कार्य शुरू हो जाएगा। वाहनों की सुरक्षा को गार्ड रखने, औद्योगिक एरिया में अतिक्रमण हटाने, नगर निगम से एलईडी लाइटें लगवाने का काम शुरू होने के बारे में भी चर्चा हुई। नगर निगम के अफसरों ने बताया कि 35 एलईडी लाइटें लग चुकी है। सीबीगंज में नाला निर्माण के लिए 23 लाख का एस्टीमेट बनाया है। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मनरेगा से कच्चा नाला बनाने का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। सिंह इंटर प्राइजेज बिलवा में बिजली आपूर्ति 15 दिन में ठीक करने के निर्देश दिए गए।
एक्सईएन बिजली (बहेड़ी) के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। बैठक में एडीएम (वित्त) जगतपाल सिंह, एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर, एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला, उद्यमी, मनोहर लाल धीरवानी, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, भारत भूषण शील, आरके गोयल, राकेश बूवना, विमल रेवाड़ी, जहरुदीन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें