फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानस स्थली ने राधा माधव को हराया

विज्ञापन
मानस स्थली ने राधा माधव को हराया - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित सब जूनियर स्कूल लीग में बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। शुरूआत में राधा माधव और मानस स्थली के बीच रोमांचक मुकाबले की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन मानस स्थली की टीम ने एकतरफा ही मैच जीत लिया।
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में हुए मैच के दौरान दोनों मजबूत टीमों ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन मानस स्थली ने मैच पर पकड़ बनाई और एक के बाद एक 24 बास्केट कर राधा माधव के पसीने छुड़ा दिए। राधा माधव की टीम का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। वह मात्र छह अंकों पर ही टीम सिमट गई। मानस स्थली की हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 अंक बनाकर टीम को मजबूती दी। इस दौरान जज सीएम खान, डेविड मेसन, मो. कमर, सुनील वर्मा, जसमती, सोनेंद्र श्रोतिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक वर्ग के फाइनल में भी यही टीमें
कृष्णा पब्लिक स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में केपीएस को डीपीएस ने 19- 0 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को शाम साढ़े 4 बजे राधा माधव व मानस स्थली के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें