श्री रामायण मंदिर में चल रहे तुलसी जयंती समारोह का आज समापन हो गया। इस उपलक्ष्य में ग्यारह दिवसीय हरिनाम संकीर्तन एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान ने प्रभु चरणों से भक्तों की प्रीति को सुदृढ़ किया अपितु शांति और शीतलता भी प्रदान कर गया।
समारोह के अंतिम दिन का कार्यक्रम जयंती महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शांति यज्ञ से हुई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन हुआ। शाम तक चले इस कार्यक्रम में लोग भक्ति भाव में लीन रहे। अंत में आरती के बाद कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस बीच गुरु प्रसाद के रूप भंडारा आयोजित किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। मंदिर कमेटी के सचिव नवीन अरोरा ने सभी का आभार जताया।