पीलीभीत जिले के 12 युवक पिछले दो महीने से किर्गीस्तान के विस्केक व इसक कुल में फंसे हैं। वीडियो जारी कर खुद पर हो रहे अत्याचार के बारे में बता रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि इन युवकों को शहर की एक कॉलोनी में संचालित रिक्रूटिंग एजेंसी के संचालक ने नौकरी के नाम पर किर्गिस्तान भेजा था। इनमें से कुछ युवाओें को रूस भेजने का झांसा दिया था। युवकों के परिजन अफसरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल रही।
गजरौला थाने के गांव बैजूपुर निवासी प्रेमवती, बरखेड़ा के गांव पैनिया हिम्मत निवासी शिवम, पुष्पा, विपिन आदि पिछले करीब दो माह से डीएम-एसपी और अन्य अफसरों को शिकायती पत्र देकर किर्गिस्तान में फंसे परिजनों की वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंट और उसके सहयोगी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग भी की जा रही है। पीड़ित प्रेमवती ने बताया कि पति रोहित कुमार को संचालक ने तीन लाख रुपये लेकर किर्गिस्तान भेजा था। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये लिए।
साथ ही जिले के 12 अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी कर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा। सभी लोग वहां फंसे हैं। इन लोगों को रहने और खाने को नहीं दिया जा रहा है। मारापीटा भी जा रहा है। आरोप है कि विदेश में फंसे लोगों को वापस बुलाने की बात कहने पर संचालक धमकी देता है। दो लाख रुपये भी मांग रहा है।
किर्गिस्तान में फंसे हैं ये लोग
संतराम, चंद्रपाल, रोहित कुमार, हरीशंकर, रवि कुमार, श्यामाचरण, रमेश कुमार, रामासरे, प्रेमपाल, हरिस्वरूप और संजीव कुमार किर्गिस्तान में फंसे हैं। सचिन कुमार को परिजनों ने रुपये जमा कर वापस बुलाया है। ये सभी गजरौला, बरखेड़ा, पूरनपुर, बिलसंडा, दियोरिया और सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अजय भी फंसे हैं।
छलका दर्द ...चार दिन से भूखे हैं हम
हम लोग चार दिन से भूखे हैं। खाने-पीने को कुछ नहीं दिया जा रहा है, थोड़ा ब्रेड खाया है। हमें कल पीटा भी गया है। पासपोर्ट छीन लिया है। अलग-अलग साइट पर ले जाकर काम करा रहे हैं...ये बातें किर्गिस्तान में फंसे जिले के युवकों ने परिजनों को भेजे वीडियो में कही हैं।
वीडियो में खुद पर हो रहे अत्याचार का दर्द बयां किया है। शहर निवासी एजेंसी संचालक पर धमकाने का आरोप लगाया है। करीब दो माह से किर्गिस्तान के विस्केक व इसक कुल में फंसे जिले के युवकों ने परिजनों को कई वीडियो भेजे हैं।
इनमें खुद के शोषण की कहानी बयां की है। किर्गिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बिना सुरक्षा के काम कराए जाने की बात भी कही है। युवकों का कहना है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। हमें सैलरी नहीं मिली है। भारत आना चाहते हैं।