फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा एवं टैंपो चालकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शोषण एवं उत्पीड़न को लेकर ऑटो रिक्शा एवं टैंपो चालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

आटो रिक्शा-टैंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरने में अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने विभाग में फैले भ्रष्टाचार और शोषण का खुलासा किया। उन्होंने पंजीकरण में दोहरे नाम को हटाने की मांग करते हुए अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। ऑटोचालक सत्य प्रकाश ने परिवहन विभाग के अपने साथ हुए व्यवहार और शोषण को लोगों के सामने रखा। इसी तरह परिवर्तन कामी छात्र संगठन के अध्यक्ष कमलेश, इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिगोविंद आदि ने भी संबोधित किया। आरटीओ ने वार्ता के दौरान समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें