बरेली। आईटीबीपी बुखारा कैंप में मंगलवार को हिमवीर परिवारों के सीबीएसई 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान से नवाजा गया। डीआईजी एसपीएस निम्बाडिया ने आयुष मिश्रा, प्राची पांडेय, पीयूष पांडे, आशिमा अधिकारी, तान्या भारती को नकद पु़रस्कार प्रदान किया। उन्होंने मौजूद अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और करियर संवारने के लिए परीक्षा में बेहतर मार्क्स हासिल करने का सुझाव दिया। इस दौरान सीएमओ राधेश्याम भारती समेत हिमवीर परिवार मौजूद रहे।