फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख का चेक बाउंस, कोर्ट ने तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छह लाख का चेक बाउंस होने पर कोर्ट ने चेक जारी करने वाले व्यक्ति को तलब किया है। यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार शुक्ला ने किया। राजेंद्र नगर के रहने वाले महेंद्र खटवानी ने अपने वकील हुमैर खान के जरिए कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। इसमें कहा कि वह गली नवाबान में गुनीना फार्मास्यूटिकल्स के नाम से दवाओं का होल सेल का काम करता है। अनुष्का मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले सौरभ अग्रवाल ने इस मेडिकल स्टोर के नाम पर वादी से काफी दवाओं को ऑर्डर देकर उन्हें हासिल किया। मेडिकल स्टोर पर मालूम किया तो पता चला कि दवाएं वहां पर दी ही नहीं गई हैं। पूछने पर सौरभ ने कहा कि उसने दवाएं मेडिकल स्टोर पर न देकर बाजार में बेच दी है। पैसा वह कुछ दिन बाद दे देगा। काफी दिन बाद भी पैसा न मिलने पर वादी ने सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो उसने महेंद्र को अलग-अलग तारीखों के तीन चेक दिया। इनमें से एक छह लाख रुपये का चेक वादी ने बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। वादी ने अपना छह लाख 15 हजार 685 रुपये का चेक बाउंस होने पर कोर्ट से अभियुक्त को तलब कर सजा देने की गुहार की। कोर्ट ने अभियुक्त सौरभ अग्रवाल को तीन जून 19 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें