फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर भी लागू होंगे ऑटो के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रहपुरा रोड स्थित एक ई-रिक्शा डीलर कार्यालय में आधुनिक ई-रिक्शा कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह र्ने ई-रिक्शा मालिकों और डीलरों से यातायात नियमों का पालन करने और दस्तावेज पूरे करने का सुझाव दिया। ऑटो के लिए निर्धारित परिवहन नियमों को ई-रिक्शा पर भी लागू होने की जानकारी दी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय में संपर्क करने की जानकारी दी। बताया कि नए नियमों के तहत ई-रिक्शा का रंग सफेद रखा जाएगा। हालांकि, पहले खरीदे गए ई-रिक्शा का रंग पहले जैसा ही रहेगा। इस दौरान आलोक सक्सेना, प्रेम, विपिन ठाकुर, सचिन राठौर, कैलाश मौर्य, ओमकार राठौर, शिवम राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें