फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हार्टअटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीआईओएस कार्यालय में बुधवार की दोपहर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवान दास (56) की हार्टअटैक (दिल का दौरा) पड़ने से मौत हो गई। कार्यालय के ठीक सामने हुई मौत से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टाफ और कर्मचारी पास के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यालय में डीआईओएस, प्रशासनिक अधिकारी, स्टेनो, ड्राइवर समेत अन्य फरियादी मौजूद थे। स्टेनो केपी मौर्य ने बताया कि 11 बजे के आस-पास ही भगवान दास पूरे स्टाफ को चाय देकर बाहर निकला। बाहर निकलते ही वह गिर पड़ा। ड्राइवर ने उसे उठाया तब तक धड़कन बंद हो चुकी थी। इसकी जानकारी कार्यालय के पीछे रह रहे उनके घरवालों को दी गई। इसके बाद डीआईओएस की गाड़ी से भगवान दास को पास ही एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें