फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर वीवीआईपी ड्यूटी पर, अस्पताल में घट गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चुनावी समर में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की वीवीआईपी ड्यूटी लगी तो अस्पताल में मरीजों की संख्या भी घटने लगी। शनिवार पीएम मोदी की रैली थी जिसमें अधिकतर डॉक्टरों की ड्यूटी लगी थी। इसका असर अस्पताल में दिखा। ओपीडी में मरीजों की संख्या घट गई। दोपहर तक ओपीडी में सन्नाटा पसर गया था। ज्यादातर डॉक्टरों के चैंबर भी खाली थी।
विज्ञापन

आठ अप्रैल से शनिवार तक बरेली में कई स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं हुई। शनिवार को पीएम मोदी की सभा थी। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार आठ अप्रैल को चुनावी सभा थी तो करीब एक हजार मरीज आए जबकि अगले दिन संख्या पंद्रह सौ से ज्यादा थी। पिछले तीन दिनों में लगातार स्टार प्रचारक सभाएं कर रहे हैं। इन दिनों में मरीजों की संख्या आठ से नौ सौ के बीच रही। शनिवार को महज पांच सौ ही मरीज पहुंचे होंगे। हालांकि इसका बड़ा कारण डॉक्टरों न बैठना। वीवीआईपी ड्यूटी में डॉक्टर अस्पताल में नहीं बैठ पाते जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल का कहना है वीवीआईपी ड्यूटी के चलते थोड़ी दिक्कत है। चुनाव के बाद सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें