बरेली। समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव संचालन समिति में बुधवार को फिर विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव के लिए योगेश यादव को जिला प्रवक्ता नामित किया है। इसके अलावा प्रदीप मौर्य, संजीव यादव, अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, शमीम खां सुल्तानी, इकबाल रजा खां और प्रमोद यादव एडवोकेट को संचालन समिति में सदस्य बनाया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने संचालन समिति ने यह तीसरी बार विस्तार किया है। इससे पहले सूरज यादव और कमल साहू को भी इसमें जगह दी जा चुकी है।