बरेली। सेमीखेड़ा चीनी मिल ने पानी का निकास रेलवे ट्रैक की ओर दोबारा खोला तो इज्जतनगर मंडल कानूनी कार्रवाई करेगा। इसको लेकर चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि सेमीखेड़ा चीनी मिल से निकलने वाला दूषित पानी लालकुआं-बरेली ट्रैक की ओर खोल दिया गया था। सूचना पर इंजीनियरिंग अनुभाग ने पानी रोक दिया है। क्योंकि यह ब्राडगेज लाइन जल्दी ही डाली गई है, जिससे ट्रैक धंसने का खतरा पैदा हो गया था। मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने दोबारा पानी खोला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।