फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की तीसरी मंजिल से गिरा पेंटर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पेंटर को मकान की पुताई करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ाकर एक दरोगा मोबाइल फोन पर बात करने में इतने मशगूल हो गए कि वह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पहले अस्पताल फिर दरोगा के घर हंगामा किया। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। उधर, पेंटर के घरवालों ने दरोगा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर, कटरा के गांव जल्लापुर मुड़िया निवासी विनोद (32) परिवार के साथ पिछले कुछ वक्त से काम के चलते सुभाषनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। वह बदायूं रोड स्थित बैष्णोधाम कॉलोनी निवासी दरोगा रामवीर सिंह के घर पुताई का काम कर रहे थे। दरोगा पुलिस लाइन में तैनात हैं। शुक्रवार दोपहर मकान की तीसरी मंजिल की दीवार पर पुताई करने के लिए बाहर से सीढ़ी लगाई थी। कोई मजदूर न होने के चलते दरोगा खुद सीढ़ी को सहारा देकर खड़े हो गए और विनोद को पुताई करने को कहा। आरोप है कि इसी बीच दरोगा के मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। इस पर सीढ़ी छोड़कर बात करने लगे। इसी बीच विनोद का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़े। घटना के बाद दरोगा ने विनोद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उनकी मौत हो गई। विनोद की मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें