बरेली। फतेहगंज पश्चिमी स्थित प्राथमिक विद्यालय बसावनपुर के प्रधान अध्यापक रामसेवक को निर्वाचन कार्य में ड्यूटी करने से मना करने पर बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। बीएसए ने रामसेवक को निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने का दोषी माना है। जारी नोटिस में कहा गया है कि ड्यूटी में न पहुुंचने पर रामसेवक से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिस पर उन्होंने निर्वाचन कार्य करने से साफ इंकार कर दिया, जिसकी सूचना मिलने पर पांच अप्रैल को सीडीओ ने बीसीए तनुजा त्रिपाठी को संबंधित प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मामले का संज्ञान लेते हुए शनिवार को बीएसए ने रामसेवक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।