बरेली। जानशीन ताजुश्शरीया एवं शहर काजी मुफ्ती असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) को काजी-ए-हिंदुस्तान के खिताब से नवाजा गया है। इसे लेकर शहर के लोगों में खुशी है।
ताजुश्शरीय हजरत अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) ने सारी दुनियां में सुन्नियत का परचम बुलंद किया। उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए मुफ्ती असजद मियां ने काजी-ए-हिंदुस्तान का खिताब हासिल किया। यह खिताब जमीयतुर्रजा में शरई कौंसिल की ओर से हुए शरई सेमीनार के दौरान भारत सहित दूसरे मुल्कों के उलमा ने बैठक कर असजद मियां को काजी-ए-हिंदुस्तान चुना है।
उधर, तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने असजद मियां को काजी-ए-हिंदुस्तान चुने जाने का खैरमखदम करते हुए मुबारकबाद पेश की है। साथ ही मुफ्ती अशफाक हुसैन कादरी, कारी सगीर अहमद रजवी, मौलाना अब्दुल वाहिद, मौलाना अब्दुल जलील निजामी, मुफ्ती रईस उद्दीन नूरी, मुफ्ती इकबाल मिसवाही आदि ने भी मुबारकबाद पेश की है।
बरेली हज सेवा समिति की ओर से संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि असजद मियां को इस पद से नवाजे जाने से बरेली का गौरव बढ़ा है। स्वागत करने वालों में मोहसिन इरशाद, हाजी यासीन कुरैशी, हाजी साकिब रजा खां, हाजी उवैस खान, हाजी लतीफ कुरैशी आदि हैं।