फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है सपा’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर बनी सपा के कामों पर अब लोहिया की आत्मा भी रो रही होगी। देवचरा के आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भाजयुमो के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश का नौजवान नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य पर निकल पड़ा है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पीएम को रोकने को बना सपा-बसपा का ठगबंधन जनता में असर नहीं छोड़ पा रहा है। यहां मेयर उमेश गौतम, विधायक पप्पू भरतौल, रविंद्र सिंह राठौर, दातागंज विधायक राजीव सिंह बब्बू, दुर्विजय सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें