फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट वेडिंग मशीन बनी मुसीबत, नहीं निकल रहे रेल यात्रा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों को टिकट विंडों की लंबी लाइनों से बचाने के लिए लगाई गईं टिकट वेडिंग मशीनें मुसीबत बनती जा रही हैं। मशीन में रोल न होने के कारण रुपये कट जाते हैं, लेकिन टिकट नहीं निकलता। रेलवे ने पांच मशीनें लगाई थीं। इनमें दो मशीनों पर आपरेटर तैनात हैं, लेकिन तीन मशीनों से यात्री खुद ही टिकट निकालते हैं। यात्री जब इनसे टिकट निकालते हैं तो रुपये तो कट जाते हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलता है। यात्री जब इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से करते हैं तो उनकी कोई सुनवाई भी नहीं होती है। सूत्रों का कहना है कि मशीन में रोल कई दिनों से नहीं है। जंक्शन के रेल डायरेक्टर मनोज मीणा ने बताया कि रोल की शिकायत आई थी, सभी मशीनों में रोल पड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें