बरेली। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय की परीक्षा में कुल तीन नकलची पकड़े गए। इनमें दो छात्र एवं एक छात्रा थी। छात्रों में एक छात्र बरेली कॉलेज में शाम की पाली में सांख्यिकी विषय का आंतरिक सचल दल ने पकड़ा। बृहस्पतिवार की परीक्षा के लिए कुल एक लाख दो हजार 236 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 3488 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी विवि के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह की ओर से दी गई है।