फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर- पुल के लिए पिलर का बनाने का काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर के लिए काम जोर पकड़ा रहा है। इन दिनों पिलर बनाने के लिए पाइलिंग मशीन से खोदाई का काम चल रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग से एनओसी मिलने के साथ ही सर्विस लेन का काम भी प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर पर मशीनें आ जाने के बाद से ही सेतु निगम पिलर बनाने का काम करा रहा है। चर्च की तरफ सड़क पर पाइलिंग मशीन से गड्ढा बनाया जा रहा है, ताकि पिलर बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके हैं। यहां पानी के लिए बोरिंग का काम पहले ही हो चुका है। दिक्कत यह आ रही है कि यहां सर्विस लेन नहीं बन पा रही है। गुुरुवार को भी फॉरेस्ट की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने से सर्विस लेन का काम नहीं प्रारंभ हो सका है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि सेटेलाइट फ्लाईओवर का काम तेजी से हो रहा है। जो दिक्कतें हैं, उन्हें भी जल्द निस्तारित कराने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें