बरेली। लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एलबीएसआईएमटी) का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर राजेंद्र भारती को एकेडमिक लीडरशिप का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड प्रबंधन के क्षेत्र में रिसर्च व कंसलटेंसी संस्था टॉप रेंकर्स द्वारा दिया जाता है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्रालय के चीफ इकोनॉमी एडवाइजर संजीव सान्याल ने यह अवार्ड उनको दिया।