फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
पुराना शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सालों से पुराना शहर स्थित सतीपुर में बिना लाइसेंस चल रहा एक मेडिकल हाल पकड़ा गया है। मेडिकल हाल पर हुई छापामारी में कई एक्सपायर दवाएं मिलीं। इसके अलावा नारकोटिक्स श्रेणी में दर्ज दवाइयां भी बिना किसी लाइसेंस के बिकती पाई गई। एफएसडीए टीम ने करीब 50 हजार रुपये कीमत की दवाईयों को सीज कर दिया हैद्घ
विज्ञापन

जिले भर में दर्जन भर मेडिकल हाल बिना किसी लाइसेंस के चल रहे हैं, साथ ही सैकड़ोें दुकानों पर प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री हो रही है। बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) जिला कार्यालय इसकी जानकारी रखता है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। फर्जी मेडीकल दुकान चलने और बड़े पैमाने पर नारकोटिक्स दवाएं बेचने आदि की गोपनीय जानकारी जब सहायक आयुक्त (औषधि) आरपी पांडे को मिली तब उन्होंने छापा टीम गठित कराकर उसे पुराना शहर रवाना किया। पांडे ने निर्देश दिए कि थाना बारादरी पुलिस से सहयोग ले लिया जाए।
इसके तहत चौकी जगतपुर प्रभारी आदि छापामार टीम के साथ सतीपुर पहुंचे। शिव मेडीकल हाल पर पहुंची टीम ने छानबीन की तो पता चला कि नारकोटिक्स, एंटीबायोटिक्स और अन्य नशीली दवाओं का भंडार मिला। एक्सपाइरी दवाएं भी बेची जा रही थीं। मेडीकल हाल आदित्य सक्सेना का बताया जाता है।
विज्ञापन


50 हजार रुपये की दवाइयां सीज कीं
50 हजार रुपये की दवाइयां टीम ने सीज कर दी हैं। इनमें नारकोटिक्स और बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं शामिल हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि सीज दवाएं जब्त करने के लिए शनिवार दोपहर सीजेएम कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। दुकान से ओफ्लाक्सिन, एमोक्सलोसिन, विटामेथासोन के सैंपल लिए गए हैं, इनका परीक्षण लैब में होगा, लैब से विश्लेषण रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें