बरेली। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में गुरुवार से अंतर मंडलीय जूडो प्रतियोगिता और एडवांस जूडो कैंप शुरू हो गया। पहले दिन बच्चों ने जूडो में अपना दमखम दिखाया। पहले दिन हार्टमन कॉलेज, चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल, द रिसेंसा एकेडमी तिलहर, डीपीएस, पुलिस मॉर्डन स्कूल, बीएल इंटर नेशनल स्कूल, कैस्टूल पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल्स के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भारवर्ग में जिंगल बेल्स के दृष्टि यादव, क्रिसेंट स्कूल की रुखसार व अमरीन, पुलिस मॉर्डन स्कूल के आहद, जीआरएम की श्रृद्धा, बीएल इंटरनेशनल स्कूल की मुस्कान, चिक्कर की सीरत वालिया, कैस्ट्रल पब्लिक स्कूल की प्रियांशी, रिसेंसा एकेडमी की मान्यता विजेता रही। निर्णायक मंडल में सुहेल अहमद, मनोज कुमार, अभय प्रताप, विशाल, सूरज थापा, आदि रहे। जूडो एसोसिएशन के सचिव शादाब आलाम, अध्यक्ष साजिद खान आदि लोग मौजूद रहे।