बरेली। सिटी स्टेशन के पास रविवार देर रात शार्ट सर्किट होने से एक बेकरी में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जगाती मोहल्ला के मुकेश सक्सेना की चौपुला रोड स्थित अरोरा कांपलेक्स में डीके एजेंसी नाम से बेकरी है। मुकेश ने बताया कि रविवार रात कांपलेक्स के मालिक कमल अरोरा ने बेकरी से धुआं निकलने की जानकारी दी। उन्होंने तुरंत बेकरी पहुंचकर पुलिस और दमकल को सूचना दी। दुकान में लगे डीप फ्रीजर के प्लग खराब होने से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई। उन्होंने बताया कि रोज बिकने वाली ब्रेड और अन्य सामान रात ही आया था। आग लगने से करीब ढाई लाख का सामान और डीप फ्रीजर जल गया। ब्यूरो