बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस शिक्षक संघ की अध्यक्ष पहली बार कोई महिला प्रोफेसर होगी। शनिवार को हुए चुनाव में केमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुनाव गया। विश्वविद्यालय के इतिहास में वह पहली महिला अध्यक्ष होंगी। इस बार अध्यक्ष पद के लिए दोनों ही महिला प्रोफेसर थीं। डॉ. निवेदिता ने एजुकेशन डिपार्टमेंट की डॉ. नलिनी श्रीवास्तव को हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुरेश कुमार को निर्विरोध चुनाव गया। महामंत्री पद अजय यादव ने एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रेम पाल को हराया। संयुक्त सचिव पर डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी को चुना गया। चुनाव प्रोफेसर एनएन पांडेय की देखरेख में संपन्न हुए। वहीं रुहेलखंड यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (रूटा) का चुनाव रविवार को विश्वविद्यालय कैंपस में होगा। इसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल के शिक्षक हिस्सा लेंगे।