फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रीराधा रानी सत्संग समिति और उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से त्रिवटीनाथ मंदिर में चल रही कथा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कथा व्यास जया किशोरी ने आखिरी दिन मनमोहक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान झांकियां भी सजाई गईं। इसके बाद व्यासपीठ से शहर समेत अन्य जनपदों के समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कथा का शुभारंभ ‘सबसे ऊंची प्रेम सगाई’ भजन से हुआ। इससे पहले मुख्य यजमान राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और समिति अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता व अन्य ने संयुक्त रूप से भागवत की आरती उतारी। फिर कृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग की झांकी निकाली गई। जया किशोरी के भजन ‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है’ पर श्रोताओं की आंखें भर आईं। इसी दौरान मंच पर केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी भी पहुंचीं। उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर अपने विचार रखे। फिर भस्मासुर, जरासंघ वध, कृष्ण को गांधारी का श्राप, देवकी के छह पुत्रों की यमलोक से वापसी, श्रीकृष्ण परिवार का अंत और श्रीकृष्ण का बैकुंठ गमन की कथा सुनाई। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता भवानी सिंह, पंकज अग्रवाल, पवन अरोरा, दुर्गेश खटवानी, अनिल शर्मा, राजेश जसोरिया, मनोज गोयल, महेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें