फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग गाडगे समिति के जिलाध्यक्ष बने तारा चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संत गाडगे जन कल्याण समिति की आम सभा रविवार को एक गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें समिति के पुनर्गठन में तारा चंद चौधरी को जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजकुमार, एडवोकेट संजय वर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी को महासचिव, राम आसरे को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने मौजूद लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया। पूर्व अध्यक्ष छोटे लाल को समिति संरक्षक का पद सौंपा गया।
विज्ञापन


जयंती पर हुआ सेमिनार
बरेली। सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने संयुक्त रूप से सेमिनार का आयोजन किया। ‘सावित्री बाई फुले की याद में-आज महिला मुक्ति के सामने मौजूद चुनौतियां’ विषय पर आधारित सेमिनार में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। नीता ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिससे मुक्ति पूंजीवाद के अंत और समाजवाद की स्थापना से होगी। इस दौरान कमलेश, हरगोविंद, कृष्णपाल, कंचन, सतीश आदि ने विचार रखे। दूसरी ओर सम्यक दृष्टि महिला समिति ने सौ फुटा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सावित्री बाई फुले का 189वां जन्मदिन मनाया। संगोष्ठी में पदाधिकारियों ने अंधविश्वास, असमानता, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की।

नीरज वाल्मीकिन बने महानगर अध्यक्ष
बरेली। बहुजन विकास संघ की रविवार को महानगर कमेटी गठित की गई। कमेटी में महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीरज वाल्मीकिन को सौंपी गई। इसके अलावा 30 अन्य लोगों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें स्मृति चिह्न दिए गए। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार वाल्मीकिन ने बहुजन विकास संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगादास वाल्मीकि, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरुण चौहान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें