फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट के बंद रास्तों पर आईं 500 से अधिक आपत्तियां एवं सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले चार रास्तों को बंद करने के सेना के प्रस्ताव पर अब व्यापार मंडल ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि रास्तों के बंद होने से आवागमन में समस्या होगी। गुरुवार को इसके अलावा 500 से अधिक लोगों ने संयुक्त रूप से सुझाव और आपत्ति पत्र कैंट बोर्ड कार्यालय में सौंपे।
विज्ञापन

गुरुवार को उप्र. व्यापार मंडल, कैंट व्यापार मंडल, कैंट बोर्ड के पूर्व सभासद, पूर्व उपाध्यक्ष और सभासदों ने आपत्ति पत्र सौंपे। गांधी उद्यान के पास स्थित एक अस्पताल ने भी रास्तों को बंद करने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा है कि रास्ते बंद होने से मरीजों को सर्वाधिक समस्या होगी। गंभीर हालात में मरीज का अस्पताल जल्दी पहुंचना जरूरी होता है। सेकें ड भर की देरी जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में रास्ते बंद होने से एंबुलेंस के अस्पताल पहुंचने में समय ज्यादा लगेगा। वहीं, एक्स सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारी एनडी पांडे ने सैन्य सुरक्षा को अहम बताया है। उनका कहना है कि रास्तों का एक निश्चित समयांतराल पर बंद होना बेहद जरूरी है, ताकि सैन्य सुरक्षा को कोई खतरा न हो और जनहित भी बरकरार रहे। कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी ने बताया कि आगामी 4 दिसंबर तक रास्तों को बंद करने के प्रस्ताव पर सुझाव व आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें