फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों छात्र नहीं दे पाएंगे विवि की मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कॉलेजों की लापरवाही के चलते सैकड़ों छात्रों को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। सीट लॉक न होने के कारण इन छात्रों के नाम एडमिशन के डाटा से गायब हैं, जिस कारण इनके परीक्षा फार्म भी नहीं भरे जा सके। ऐसे छात्रों की संख्या दो हजार से ज्यादा है। बरेली कॉलेज में बीए और एमए में पचास मामले सामने आ चुके हैं। परेशान छात्र कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

दरअसल, एडमिशन प्रक्रिया के आखिर में कॉलेजों ने एडमिशन लिए, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद होने से इनकी सीट लॉक नहीं हो सकी। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रवेश को लेकर हंगामा होने पर सीटें लॉक नहीं हो सकी। कॉलेजों ने इसमें खेल किया। छात्रों की फीस जमा कर ली, उनको आईडी कार्ड भी जारी कर दिए। छात्र नियमित पढ़ाई करने आ रहे थे। अब मुख्य परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं। बरेली कॉलेज के पचास से ज्यादा छात्रों के फॉर्म नहीं खुले। कारण, इन छात्रों की सीट ही लॉक नहीं हुई है। बरेली कॉलेज समेत कई कॉलेजों से इस तरह की शिकायतें पहुंच रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह गलती कॉलेज की है। सीट लॉक नहीं होने का सीधा अर्थ है कि एडमिशन ही नहीं हुआ है।

एलएलबी के छात्रों का तीसरे दिन भी हंगामा जारी
बरेली कॉलेज में एलएलबी के छात्रों का हंगामा तीसरे दिन भी जारी रहा। गुस्साए छात्रों ने कार्यालय का चैनल गेट बंद कर लिया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उस वक्त प्राचार्य नहीं तो चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने छात्रों को शांत कराया। वहीं कॉलेज प्रशासन की तरफ से कुछ और दस्तावेज विश्वविद्यालय को दिए गए हैं। फिलहाल एडमिशन को लेकर कोई हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें