फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री से रिश्वत लेने का आरोपी टीटीई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद डिवीजन के सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्री से रुपये लेने के आरोप में सस्पेंड टीटीई राजेश वर्मा को बहाल कर दिया। जंक्शन के सीआईटी एके चौबे ने बताया कि 16 अक्तूबर को एक युवक ने उन्हें वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया था। 31 अक्तूबर को युवक ने वीडियो क्लिप विवेक शर्मा को भेज दी। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए राजेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विवेक शर्मा ने एके चौबे को वास्तविकता जानने के निर्देश दिए। एके चौबे की रिपोर्ट के बाद टीटीई को बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि 16 अक्तूबर को त्रिवेणी एक्सप्रेस में हरदोई जा रहे एक यात्री ने स्लीपर कोच में टीटीई राजेश वर्मा को रुपये दिए थे। राजेश वर्मा का कहना है कि रुपये उन्होंने वापस कर दिए थे, लेकिन युवक ने उसका वीडियो नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें