फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद और सफाई कर्मियों में विवाद, शहर कूड़ा-कूड़ा

Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद और सफाई कर्मियों के नेता के बीच हुए विवाद के चलते शहर की सफाई व्यवस्था से सभी का ध्यान हट गया है, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शहर भर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं इस विवाद को लेकर नगर निगम में सफाई कर्मियों और पार्षदों के दो धड़े बन गए हैं।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विजय उर्फ मन्नू और पार्षद सलीम पटवारी के बीच सफाई कर्मियों को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पार्षद मन्नू को हटाने की मांग पर अड़ गए। तीन दिन पहले नगर निगम में बैठकर पार्षदों ने सोमवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से मिलकर कार्रवाई को कहा है। मगर इस लड़ाई के बीच शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

सिविल लाइंस
नावल्टी चौराहे से अयूब खां चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। रविवार को यहां लगे डस्टबिन भी कूड़े से भरे नजर आए, जिसके चलते लोगों ने कूड़ा सड़क किनारे ही डाल दिया।
विज्ञापन


श्यामगंज पुल
सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते रविवार को श्यामगंज पुल के नीचे हर पिलर के पास कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे नजर आए। व्यापारियों ने बताया कि दो दिन से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आया है।

बदायूं रोड
यहां भी सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल नजर आई। बारातघर और कालोनियों के बाहर सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। नगर निगम के डस्टबिन भी कूड़े से पटे नजर आए।

सुभाषनगर
बदायूं रोड से सुभाषनगर पुलिया वाली रोड पर भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। लोगों ने बताया कि आज सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आया और यह समस्या अक्सर हो जाती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें