फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए ने रामगंगा नगर में प्लाटों की बुकिंग खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीए ने रामगंगा नगर में प्लाटों की बुकिंग खोली
विज्ञापन

बरेली। बीडीए ने रामगंगा नगर में 22 व्यवसायिक प्लाटों समेत लोकल शाप, शैक्षणिक संस्थान और ग्रुप हाउसिंग के लिए बुकिंग खोल दी। यहां व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने के लिए बीडीए 27 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर से जमीन की बिक्री की जाएगी। प्राधिकरण ने अपनी शर्तों को वेबसाइट पर भी लिखा है। प्लाटों की बिक्री 15 मई तक हो सकेगी।
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी के बाद रियल एस्टेट कारोबार में बड़े पैमाने पर मंदी छायी हुई है। रामगंगा नगर आवासीय कालोनी में बीडीए के बने हुए मकान भी लंबे समय से नहीं बिक रहे हैं। अब बीडीए ने यहां व्यवसायिक भूखंडों और शैक्षिक संस्थान खोलने के लिए प्लाटों की बिक्री करने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित विवरण पुस्तिका खरीदकर उस पर प्लाट खरीदने के लिए आवेदन कर सकता है। विवरण पुस्तिका बीडीए दफ्तर में मिलेगी। प्लाट बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर 18002707270 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें