फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में देश के बिगड़ते हालातों पर चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक के ग्राम रोशननगर में हुए समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की उपलब्धियां गिनाकर देश के बिगड़ते हालातों पर चिंता जताई गई।
रोशननगर में धर्मेंद्र कुशवाहा के आवास पर जिला महासचिव नरेश यादव की अध्यक्षता में बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि देश के जो हालात आज बिगड़ रहे हैं इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं। इन पर चिंतन की जरूरत है।
विज्ञापन

सपा नेता वारिस अली ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनावों ने जाहिर कर दिया है कि लोगों का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। बैठक को नरेश यादव, मोंटी पाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर फूलचंद सक्सेना, भारत सिंह, मोहम्मद लतीफ, मुखत्यार अली, श्यामल सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें