फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी न होने पर नहीं मिली एंट्री, कई केंद्रों पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन

सोमवार को हुई उत्तर प्रदेश फास्ट ट्रैक कोर्ट , एडीशनल कोर्ट और कंट्रक्चुअल आईसीटी पोस्ट की परीक्षा में कई केंद्रों पर हंगामा हो गया। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री के लिए आईडी प्रूफ अनिवार्य किया गया था, कई अभ्यर्थी आईडी प्रूफ लेकर नहीं पहुंचे। जब उनको रोका गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। केंद्रों पर मौजूद पुलिस बल ने हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

एएनए कॉलेज में करीब एक हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। भीड़ ज्यादा होने से आठ बजे से ही एंट्री शुरू कर दी गई। बीस अभ्यर्थियों के पास आईडी प्रूफ नहीं थे। जब उनको रोका गया तो वह नोकझोंक करने लगे और हंगामा हो गया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। केंद्र अधीक्षक/एएनए के डिप्टी डायरेक्टर ईश कक्कड़ के अनुसार एंट्री के लिए आईडी प्रूफ अनिवार्य था। इसलिए ही उनको रोका गया। वहीं सीबीगंज इंटर कॉलेज पर भी कई छात्रों को आईडी प्रूफ न होने पर रोका गया। हालांकि कई अभ्यर्थी इंटरनेट से आधार कार्ड की कॉपी निकालकर लाए पर उनको यह कह दिया गया कि आरिजनल ही मान्य होगी। इसको लेकर काफी देर हंगाता होता रहा। कुछ अन्य केंद्रों पर ही इस तरह से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें