बरेली। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर एडीजीदफ्तर में दस्तक दे दी है। मंगलवार को एडीजी दफ्तर के चार पुलिस कर्मियों के अलावा 11 स्वास्थ्यकर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल 114 नए केस मिले हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, केसर फैक्ट्री के तीन, सेना के चार, डीआईजी आवास के दो, पुलिस लाइन के दो, एडीजी कार्यालय के चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शेरगढ़, बहेड़ी, नवाबगंज, भोजीपुरा, खानपुर, रामपुर गार्डन, गांधीनगर, प्रेमनगर, बिथरी, परेवा, सुपर सिटी, कटरा, ब्रहमपुरा, सिविल लाइंस, जगतपुर, बिहारीपुर, सैनिक कॉलोनी, हरदोई, जनकपुरी, बड़ी बमनपुरी, केसरपुर, एकतानगर, शांति विहार, इंदिरानगर, संजयनगर, राजेंद्रनगर, वीर सावरकर नगर, नवादा शेखान, टीचर्स कॉलोनी, मिलिट्री अस्पताल, एयरफोर्स गेट, महानगर, कालीबाड़ी, मढ़ीनाथ, सेंधा, भेंता लाल, ग्रीन पार्क, बन्नूवाल कॉलोनी, बानखाना, किला, पुलिस लाइंस, चुटिक देविरया, इज्जतनगर, शिवकुंज, शरीफनगर, नकटिया, बड़ा बाजार, करगैना, रामवाटिका कॉलोनी आदि इलाकों में भी संक्रमित मिले हैं।