फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिसेफ की टीम का लखौरा प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षण गुणवत्ता की हकीकत जानने के लिए यूनिसेफ की टीम ने शुक्रवार को लखौरा प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण किया। यूनिसेफ की टीटीसी प्रीति मिश्रा ने स्कूल में छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब किए। इसके बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी से विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के तरीके पर बात की और पढ़ाकर दिखाने को कहा। इस दौरान उन्होंने बच्चों में पढ़ाई में रुचि लेने का रुझान देखा। इसके बाद अन्य अध्यापकों से भी बच्चों को पढ़ाने को कहा गया। व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने इसे विद्यालय पंजिका में अंकित किया है। निरीक्षण के समय एबीआरसी आशुतोष शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, योगेश पाठक, जिला समन्वयक वीपी सिंह, सहायक अध्यापक मिति भाटिया, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें