फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक की फटकार से सहायक लिपिक की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में बुधवार को स्कूल प्रबंधक की फटकार से सहायक लिपिक की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने प्रबंधक पर मानसिक दबाव बनाने और निलंबन की धमकी देने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कॉलेज में कार्यरत सहायक लिपिक खलील अहमद को पूर्व में प्रबंधक ने एक मामले में कारण बताओ नोटिस दिया था। आरोप है कि बुधवार को स्कूल प्रबधंक मो. इसार अहमद ने खलील को कार्यालय में बुलाया और मानसिक दबाव बनाकर नोटिस का मनमुताबिक जवाब लिखवाने लगे। विरोध पर निलंबन की धमकी दी। इससे उनकी तबियत बिगड़ गई तो स्कूल स्टाफ और परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम खलील की पत्नी हमशीरन ने कोतवाली में प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, प्रबंधक इसार अहमद ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा, कर्मचारी वित्तीय अनियमितता के मामले में दोषी है, जिस पर जवाब मांगा था। कार्यालय में बुलाया तो बेहोशी का ड्रामा किया। प्रबंध कमेटी के विरोधी गुट ने मामले को तूल दे दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लिपिक को स्वस्थ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें