फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस चलने पर त्रिवेणी का ठहराव होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करते ही रेलवे बिलपुर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर देगा। जिससे यहां से प्रयागराज और टनकपुर जाने वाले यात्रियों के सामने फिर संकट खड़ा हो जाएगा। बिलपुर स्टेशन से रेलवे को साढ़े तीन महीने में दस लाख की अतिरिक्त आय होने से यहां के यात्रियों को उम्मीद थी कि रेलवे इस ट्रेन का स्टॉपेज यहां बरकरार रखेगा। फिलहाल कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी न होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयाग और टनकपुर तक जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे त्रिवेणी एक्सप्रेस को पिछले साढे़ तीन महीने से रोक रहा है। इससे रेलवे को इन साढे़ तीन महीनों में करीब दस लाख रुपये की अतिरिक्त आय हुई। रेलवे को इतनी आय होने से यात्रियों को उम्मीद थी कि रेलवे बिलपुर स्टेशन पर ट्रेन का स्थायी ठहराव कर देगा। जबकि ऐसा होता नहीं दिख रहा। सूत्रों के मुताबिक रेलवे वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होते ही बिलपुर से त्रिवेणी का स्टॉपेज खत्म कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें