फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और वर्षा के दौरान बिजली का पोल और बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बिजली गिरने से भाई-बहन समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक व्यक्ति को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुलड़िया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी रामवीर (42) अपने छोटे भाई महावीर (39) और मोहल्ले के अवनेश (52) पुत्र गुलजारी के साथ बुधवार देर शाम भूसा भरने खेत पर गए थे। तभी अचानक आंधी के साथ बरसात आ गई। इससे तीनों लोग ट्रॉली के नीचे बैठ गए। उसी समय अचानक ट्रॉली के ऊपर तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसकी सूचना पर खेत पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से दोनों भाइयों को बरेली रेफर कर दिया लेकिन रामवीर की रास्ते में मौत हो गई। जबकि महावीर को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी सर्वेश पाठक (48) पत्नी राजेंद्र पाठक बुधवार शाम अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठीं थीं। तभी अचानक तेज हवा चलने लगी। उसी हवा के झोंके में उनके घर से कुछ दूर लगा पोल बीच से टूटकर महिला के ऊपर जा गिरा। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर परिवार वाले महिला जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव को वापस घर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

इधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी छोटे सिंह (35) और उनकी बहन लक्ष्मी सिंह (55) अपने दरवाजे पर खड़ीं थीं। तभी अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ उनके घर पर बिजली गिर गई। इससे उनके घर में दीवार पर लगा मीटर फुंक गया और विद्युत चलित उपकरण जल गए। जबकि छोटे सिंह और उनकी बहन लक्ष्मी सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार वाले दोनों को जिला अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें