बरेली। लोकसभा निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 13 शिक्षकों का वेतन बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने रोके जाने का आदेश जारी किया है। सभी शिक्षकों पर प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने, निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से करने के बजाय व्यवधान उत्पन्न करने, दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता और लापरवाही पाई गई है। इसमें भदपुरा विक्रमपुर विद्यालय के भूपेंद्र कुमार, बिथरी चैनपुर भूड़ा के राम प्रकाश भारती, फरीदपुर मस्तीपुर के वासुदेव, बिथरी चैनपुर के चेनामुरारपुर के केदारनाथ, क्यारा भाउआपुर के रामनिवास शर्मा, फरीदपुर शिवपुरी के विशनपाल सिंह चौहान, मीरगंज नरखेड़ा गौटिया के हरप्रसाद, भदुपरा महिपत गुलड़िया के अजय सक्सेना, चंदपुर ख्यालीराम के मुकेश चंद्र गंगवार, बिथरी चैनपुर म्यूडी के अलंकार, भोजपुरा भोजीपुरा के रविंद्र सिंह सत्यार्थी, क्यारा भोलापुर के संदीप मिश्रा, नवाबगंज कुआ डांडा प्राथमिक विद्यालय के अमित सक्सेना का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।